HTML क्या है – What is HTML in Hindi? कितना आसान सुनाई पढता है. एक साधारण सवाल है. हाँ, साधारण लेकिन एक उपयोगी प्रश्न जो प्रत्येक HTML सीखने वाले को जानना जरूरी है. क्योंकि यह तो बुनियाद है, हम जिस भाषा में कार्य कर रहे है या चाहते है उसके बारे में तो हमें पता होना ही चाहिए. आइए, जानते है कि HTML क्या है?
HTML एक MarkUp Language है, जिसे वेब डॉक्युमेंट (वेब पेज) बनाने के लिए विकसित किया गया है. HTML एक बहुत ही सरल Computer Coding Language है. इसका विकास 90 के दशक में हुआ था. HTML एक वेब पेज का आधार होती है और वेब पेज एक वेबसाईट का आधार होते है. HTML वेब डॉक्युमेंट को बनाने के किए ‘Tags’ का इस्तेमाल करती है.
अब एक विचार जरूर आपके मन में खलबली मचा रहा होगा और ये होना भी चाहिए. लेकिन, वह क्या है? ऊपर HTML को Markup Language कहा गया है? लेकिन ये Markup Language है क्या? आइए, इसे भी जानते है.
HTML Full Form in Hindi
HTML की Full Form या पूरा नाम Hypertext Markup Language होता हैं. जिसमें प्रत्येक शब्द का अलग-अलग मतलब होता हैं. आइए अब प्रत्येक शब्द का अर्थ जानते हैं. और समझते है कि HTML को Markup Language क्यों कहा जाता हैं?
Hypertext
Hypertext वह तरीका है जिसके द्वारा वेब को Explore किया जाता है. यह एक साधारण text ही होता है. लेकिन, Hypertext अपने साथ किसी अन्य text को जोड़े रखता है जिसे mouse click, touch से या key press द्वारा सक्रिय किया जाता है. इसकी यही विशेषता इसे साधारण text से अलग करती है. Hypertext को Hyperlink कहते है. HTML के Anchor (< a >) tags के द्वारा किसी भी text को Hyperlink बनाया जा सकता है. इसके अलावा, images, videos, sound आदि को भी Hyperlink बनाया जा सकता है. यह Hypermedia कहलाता है. Hypertext की एक और विशेषता होती है कि यह रेखीय (linear) नही होता है अर्थात Hypertext को किसी भी क्रम में सक्रिय किया जा सकता है.
Markup
HTML Web Document बनाने के लिए “HTML Tags” का उपयोग करती है. प्रत्येक HTML Tag अपने बीच आने वाले text को किसी प्रकार में परिभाषित करता है इसे ही Markup कहते है. “<i>” एक HTML Tag है जो अपने बीच आने वाले text को तिरछा (italic) करता है. इसे एक उदाहरण से समझते है. हम एक शब्द लेते है Tutorialuday जिसे साधारण लिखा गया है जो हमें आम text की तरह ही सीधा “TutorialPandit” दिखाई दे रहा है. अब हम इसे HTML के द्वारा Markup करते है. और Markup मे हम इसे तिरछा करते है. जब Tutorialudayको इन दोनो चिन्हों <i> </i> के बीच इस तरह <i>Tutorialuday</i> लिखा जायगा तो यह शब्द इस तरह तिरछा “Tutorialuday” दिखाई देगा. अर्थात इसे तिरछा (italic) Markup किया गया है.
Language
HTML एक भाषा है क्योंकि यह Web Document बनाने के लिए code-words का इस्तेमाल करती है. जिन्हें Tags कहते है. और इन Tags को लिखने के लिए HTML का syntax भी है. इसलिए यह एक भाषा भी है. नीचे HTML का syntax दिखाया गया है.
HTML syntax के तीन संभावित भाग होते है जो क्रमश: Element, Tags और Text है. HTML Element HTML Tag से मिलकर बनता है. Angel Bracket के बीच जो शब्द या अक्षर लिखा होता है इसे HTML Tag कहते है यह दो प्रकार का होता है. पहला, Opening tag और दूसरा Closing tag. और अंतिम भाग होता है text जो HTML Tag के बीच लिखा जाता है.

Comments