Google Adwords क्या है और Google Adwords कैसे काम करता है?

Google Adwords क्या है और Google Adwords कैसे काम करता है?



Google पर किसी keyword को सबसे ऊपर नज़र आने में time लगता है. ये वक़्त competition पर depend करता है, अगर competition कम है तो कुछ हफ्तों में ही आप ऊपर आ जायगे, और अगर competition ज़्यादा है तो कुछ महीने या कुछ साल तक लग सकते है.

अब किसी भी website पर traffic लाने के दो तरीके है:
1. SEO
2. Advertising

Seo मतलब Search engine optimization यानी अपनी वेबसाइट पर acha content लिखकर और backlink बना कर Google पर फ्री रैंक करना जिसमे टाइम लगता है.
दूसरा है Advertising मतलब पैसे खर्च कर अपनी websites को Google पर ऊपर दिखाना.

ऐसे में अगर आप अपनी website पर कुछ बेचते है तो उसपर traffic लाने का सबसे तेज़ तरीका है advertising.
बहुत से advertising network है जिसमे सबसे ऊपर आता है Google Adwords.
तो चलिए जानते है की Google Adwords क्या है और कैसे हम अपनी website को गूगल पर ऊपर दिखा सकते है.

GOOGLE AD-WORDS क्या है? 

Google के बहुत से product है, जिसमे से एक है Google Adword. Google Adword की मदद से हम अपनी websites को online advertise कर सकते है. Adwords पर पैसे तब ही कटते है जब कोई हमारे ads पर click करता है.

KEYWORD

कोई भी words जो हम इस्तेमाल करते है गूगल पर कुछ ढूंढ़ने के लिए उसे keyword कहते है.

जैसे की अगर आपको black shoes खरीदने है, तो आप गूगल पर Black shoes लिखते है. और आपको कुछ website दिखेगी जो काले shoes बेचती है. अब इन website के लिए Black shoes keyword है.

ऐसे ही आपको अपनी websites के लिए keyword ढूढ़ने होंगे. फिर आप इस इन keyword के इस्तेमाल करते हुए ads चलाआएगे. जब भी कोई उन keyword को गूगल पर टाइप कर आपकी website पर आऐगे तो आपके पैसे कटेंगे.



GOOGLE ADWORDS TYPE

Google Adwords पर ads चलाने के 5 अलग अलग तरीके, और सब के तरीका भी अलग है जैसे की:

1. Search Network
2. Display Network
3. Video
4. Shopping
5. Universal app campaign

SEARCH NETWORK

Search Network का इस्तेमाल Google SERP (Search engine result pages) पर ads चलाने के लिए होता है, इसे SEM या search engine marketing भी कहते है. ये ads उन लोगो को target करने के लिए इस्तेमाल होता है जो गूगल पर कुछ search कर रहे होते है.

Google Adwords अपने सर्च result में 7 ads दिखाता है, 4 ऊपर और 3 नीचे.
search ads network में पैसे बस तभी कटते है जब कोई आपके ads पर क्लिक करता है.

Google search network को हम 3 तरीके से इस्तेमाल कर सकते है

Sales
Leads
Website traffic

SALES
Sales का option हम select करते है जब हमे कुछ product या service ऑनलाइन बेचनी हो.

LEADS
Leads का मतलब है की की लोगो को अपने product या service की तरफ attract करना. और उनसे कुछ काम करना जैसे कॉल , email signup या registration.

WEBSITE TRAFFIC
website traffic से हम उन लोगो को हमारी website पर भेजते है जो हमारे सेलेक्ट किये हुए keyword को गूगल पर टाइप करते है.

DISPLAY ADS NETWORK

Display ads network पर हम अपने ads को गूगल की partner वेबसाइट पर दिखाते है. ये ads display या banner ads होते है जो काफी वेबसाइट के अंदर आपने देखे होंगे.
इन ads का इस्तेमाल branding या awareness के लिए किया जाता है.
जैसे आप टीवी पर ads देखते है ऐसे ही google adwords वेबसाइट के अंदर भी ads दिखाता है.
google display ads लगभग 20 लाख websites और 650000 application पर चलता है. तो आप इंटरनेट जहाँ चाहे वहाँ अपना ads दिखा सकते है.

Display नेटवर्क का इस्तेमाल इन 5 चीज़ो के लिए हो सकता है

sales
Leads
Website traffic
Product and brand consideration

लोगो को अपने Product या service को दिखाना और उस से लोगो को interact कराना.
Brand awareness and reach
अपने Product या service को ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को दिखाना. ताकि वो आपके Brand को जान सके.

VIDEO ADS

video ads का मतलब है अपनी product का video बना कर उसे youtube और अलग वीडियो partner वेबसाइट पर दिखाना.

Video ads बस उन्ही लोगो को दिखाए जायगे जिन्हे आप सेलेक्ट करेंगे. और पैसे बस जब ही कटेंगे जब वो वीडियो देखेंगे.

वीडियो ads का इस्तेमाल दो चीज़ो के लिए होता है.

Product और Brand consideration
Brand awareness and reach

UNIVERSAL APP CAMPAIGN

Universal App Campaign की help से आप अपनी android या IOS app को promote कर सकते है.
ये PPI मॉडल पर चलता है, मतलब की आपके पैसे बस application installed होने के बाद ही काटेंगे.

SHOPPING ADS

Shopping ads को PLA या product listening ads भी बोला जाता है. अगर आपकी e-commerce वेबसाइट है तो आप PLA का इस्तेमाल कर अपने product को गूगल पर advertise कर सकते है.

GOOGLE ADWORDS के 3 IMPORTANT POINT

Google AdWords के 3 important point है. यही 3 points decide करते है की आपकी campaign कितनी success होती है.

1.AD TARGETING
आपके ads को अच्छे से चलने के लिए उसको आपकी सही audience को दिखना ज़रूरी है.
Google AdWords में targeting के लिए आपको इन factor पर काम करने की ज़रूरत है

Keyword
Location
Device
Date and time

2. AD COPY
Ad targeting के बाद अगला नंबर आता है Ad copy का, Ad कॉपी का मतलब है की आप का ad कैसा नज़र आता है.

आप पहली बार में एक अच्छा ad नहीं बना सकते, आपको अलग अलग ad बना कर जानना होगा की कोनसा ज़्यादा अच्छा result दे रहा है

3. LANDING PAGE
Landing page का मतलब है की आपके ad पर click करने के बाद आपका user जिस पेज पर पहुंचेगा वो landing page कहलाता है.

एक बार आपका यूजर ने ad पर click कर दिया फिर आप product बेच पाते है या नहीं ये depend करता है आपके landing पेज पर.

पैसा कमाने के गलत तरीके है ये, इन 13 तरीको से हमेशा दूर रहे!!
Affiliate marketing क्या है और affiliate marketing से पैसे कैसे कमाए?
Facebook से पैसे कमाने का तेज़ और आसान तरीका

GOOGLE ADWORDS कैसे काम करता है?
Google adwords को समझने के लिए auction को समझने की ज़रूरत है जो की keyword पर चलती है.

आप किसी keyword को सेलेक्ट करते है, फिर उस keyword पर bid करते है. अब ज़ाहिर सी बात है आपके compititors भी होंगे जो इसी keyword पर bid करेंगे.

ऐसे में किस का ad ऊपर नज़र आएगा?

एक normal auction में जो सबसे ज़्यादा bid करता है वो जीत जाता है, पर गूगल adwords में ऐसा नहीं है
यहाँ आपकी ad की position आपके bid amount और quality score पर depend करती है.

QUALITY SCORE
Quality Score का मतलब है की आपका ad, आपके User की ज़रूरत से कितना मिलता है.

जैसे की किसी ने digital marketing training keyword गूगल पर लिखा है और आपका ad डिजिटल marketing jobs के बारे में है तो आपका Quality Score उस keyword के लिए कम होगा.

या फिर आपके ad पर click करने के बाद user डिजिटल मार्केटिंग पेज पर न जाकर home page पर जाता है तो भी आपका Quality स्कोर कम होगा.

BIDDING
आप गूगल adwords को पैसे देंगे जब भी आपका ad क्लिक होगा.

जो पैसे आप गूगल adword को देना चाहते है 1 click के उसे CPC या Cost per click कहते है.

GOOGLE AD RANK
आपका ad गूगल पर जिस position पर नज़र आता है उसे गूगल ad रैंक कहते है.
ad rank depend करती है Keyword पर और ad के Quality स्कोर पर.

काफी बार अगर आपकी bid amount कम है फिर भी आपका ad ऊपर नज़र आता है आपके अच्छे Quality स्कोर की वजह से.

AD RANK = CPC BID * QUALITY SCORE.

CONCLUSION
अगर आपकी Website नई है तो  गूगल adwords ही आपके लिए सबसे अच्छा option है, कम टाइम में अपने product बेचने का और अपनी branding करने का.

Google adwords आपके ad उन लोगो को दिखाता है जो पहले से आपके product के बारे में जानना चाहते है.
इस से आपके convertion होने की या product को बिकने के chances काफी बड़ जाते है.

Fb या दूसरे ads का इस्तेमाल हम किसी नई चीस को advertise करने के लिए कर सकते है, पर गूगल adwords पहले से demand में रहने वाली चीज़ो के लिए होता है.

Comments